Tuesday, October 20th, 2026

सरकारी नौकरी नहीं मिलने के विरोध में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दी धमकी

औरंगाबाद
महाराष्ट्र के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने सरकारी नौकरी नहीं मिलने के विरोध में राज्य सरकार की तरफ से दिया जाने वाला शिव छत्रपति पुरस्कार लौटाने का फैसला किया है। तलवारबाज सागर मगारे ने गुरुवार को यह दावा किया।

उन्होंने कहा कि कुल 103 खिलाड़ी 24 फरवरी को मुंबई का दौरा करके अपने पुरस्कार और प्रमाणपत्र लौटाएंगे। मगारे ने 2016-17 में महाराष्ट्र सरकार का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया था। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी की मांग को पिछले चार वर्षों से नजरअंदाज किया जा रहा है।

 

#सरकारी नौकरी

Source : Agency

पाठको की राय